फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पूर्व बाजार में जमकर हुई खरीदारी

Wed, 18 Oct 2017 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दीपावली से एक दिन पूर्व खरीदारी को अल्मोड़ा बाजार में उमड़ा लोगों का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीपावली पर्व के लिए बुधवार को जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही बाजार और मालरोड काफी चहल-पहल रही। लोगों ने परिवार के सदस्यों के लिए नए कपड़े, लक्ष्मी पूजन की सामग्री, मिठाई, सजावट का सामान खरीदा। स्टेशन में भी काफी भीड़ रही। दीपावली का त्योहार मनाने बाहर से लोग छुट्टी लेकर घर पहुंचे हैं।  
विज्ञापन

    धनतेरस के बाद गुरूवार को महालक्ष्मी पूजन और दीपावली पर्व के लिए बाजार में खूब भीड़ रही। लोगों ने घर परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की जमकर खरीददारी की। घर के मंदिर में सजावट का सामान भी खूब बिका। इसके अलावा मोमबत्ती, दीपक, बिजली की मालाएं, फूल मालाओं की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही।  दीपावली त्योहार पर परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसियों को बांटने के लिए लोगों ने मिठाई की खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ भी मिठाई की दुकानों में दिखी। गिफ्ट पैक का प्रचलन होने के कारण अधिकांश लोग सगे संबंधियों को देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक में सामान और मिठाइयां खरीददते दिखाई दिए। दीपावली पर्व मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग भी बुधवार को घर पहुंचे। इस दौरान स्टेशनों में यात्रियों की खूब भीड़ दिखाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें