फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग 50 फीसदी छूट में किसानों को उपलब्ध कराएगा आलू बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग जिले के किसानों को पचास फीसदी अनुदान पर आलू बीज उपलब्ध कराएगा। उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से किसानों को छूट के बाद आलू बीज 18.50 रुपये में मिलेगा। जाड़े में जनवरी से मार्च के बीच आलू की बुवाई की जाती है। जिले में कई किसान आलू की खेती करते हैं। जिले में आलू की खेती का रकबा 1965 हेक्टेयर है। मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि आलू फेडरेशन मदकोट को आलू बीज की मांग भेजी गई है। मदकोट से 450 क्विंटल आलू बीज जल्द पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से किसानों को आलू बीज विक्रय किया जाएगा। 37 रुपये प्रति किलो आलू बीज को उद्यान विभाग किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर 18.50 रुपये में उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें