फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किसानों को दी आधुनिक तकनीकों की जानकारी

Wed, 08 Apr 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विकासखंड धौलादेवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंतोला गूठ में मंगलवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती को प्रोत्साहित करना और किसानों की आय बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ब्लॉक समन्वयक मनोज भाकुनी ने किसानों को आधुनिक कृषि की चुनौतियों और संभावनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, फसल प्रबंधन और बाजार की संभावनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

वहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश चंद्र भट्ट, नीमा भट्ट, चम्पा भट्ट, सरिता, कमला देवी, पुष्पा देवी, केवल चंद्र, केशव भट्टसहित आदि थे।

फोटो- 07एएलएम24पी-प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद किसान। फोटो-जागरूक पाठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें