फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई नहर में पानी न होने से सूखने लगे खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत डांग और छानी में सिंचाई दाईं नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंचने से काश्तकारों द्वारा बोया गेहूं सूख चुका है, जिससे काश्तकार परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नहरों की हालत भी ठीक नहीं है। कृषकों ने बताया कि इस बार बारिश न होने से तो किसान परेशान थे ही अब नहर में पानी न होने से खेतों में सिंचाई की बड़ी समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों से लगातार गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चंदन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, कुबेर सिंह, मोहन सिंह नेगी, अमर रावत और शंकर जोशी आदि ने सिंचाई की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की है। इधर इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई से बात करने का प्रयास किया परंतु संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें