फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वरघाटी में जंगली जानवरों का प्रकोप, किसानों ने आलू की बुवाई कम की

Thu, 20 Feb 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आलू उत्पादन के लिए मशहूर सोमेश्वरघाटी में अब किसानों का आलू की खेती से मोह भंग हो गया है। इसकी वजह बंदरों व जंगली सुअर हैं, जो किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस कारण किसानों ने आलू की बुवाई कम की। इससे आलू उत्पादन गिर गया है।
विज्ञापन

सोमेश्वरघाटी में पहले 80 हेक्टेयर में आलू की बुवाई होती थी। यहां का आलू काफी प्रसिद्ध था। आलू के सीजन में यहां 300 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता था। जंगली जानवरों के कारण आलू का रकबा कम हो गया है।
अब घाटी में मात्र 15 से 20 हेक्टेयर ही आलू की बुवाई हो रही है। क्षेत्र के सोमेश्वर, चनौदा, ढौनीगाड़, बैंगनिया, भैसड़गांव, रनमन, टाना, सजोली, नारटोली, रेत, सर्प, माला, अधुरिया, दियारी, लोद, खाड़ी आदि दर्जनों गांव में आलू का बहुतायत मात्रा में उत्पादन होता था। अब जंगली जानवर और सिंचाई के कारण लोगों ने आलू की बुवाई कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें