फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: साधन सहकारी समितियों की हड़ताल से किसान परेशान, खाद वितरण ठप

Sat, 10 Oct 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन के आह्वान पर साधन सहकारी समितियों के सचिवों की प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हड़ताल के कारण समितियों में उर्वरक वितरण ठप पड़ा है, जिससे काश्तकारों को खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में जारी इस हड़ताल को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिलहाल आंदोलन समाप्त होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सहकारी समितियों से खाद मिलने की सुविधा बाधित होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। खेती के जरूरी कार्य प्रभावित होने के कारण किसानों में भी आक्रोश पनपने लगा है। किसानों का कहना है कि हड़ताल लंबी खिंचने से कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में हड़ताल का समाधान निकालकर सहकारी समितियों में उर्वरक वितरण व्यवस्था जल्द बहाल करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें