फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, मजदूर विरोधी नीति अपना रहा केंद्र

Tue, 14 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) युवा जिला इकाई की गोष्ठी में वक्ताओं ने केेंद्र सरकार पर किसान, मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया।

शिखर होटल सभागार में हुई गोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम विनोद कुमार सुमन को सौंपा।

वक्ताओं ने कहा कि भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने से किसान परेशान हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार मजदूरों, किसानों के हित में पैरवी कर रही है और उन्हें मुआवजा दे रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इस मामले में उदासीन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र को उत्तराखंड के किसानों की भी मदद करनी चाहिए। प्रत्येक परिवार को कम से कम पांच हजार रुपए प्रति नाली के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। ताकि किसान को मदद मिल सके। गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लवेंद्र सिंह चिलवाल थे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दीपक मेहता ने अध्यक्षता, संचालन सुंदर सिंह लटवाल ने किया। बाद में मांगों को लेकर लोगों ने होटल से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इनमें हर्ष कनवाल, विष्णु कुमार, बलवंत राम, चंद्र प्रकाश आर्य, अनीता देवी, जानकी देवी, रेखा, कमला, बलवंत बल्लभ, संजय कुमार, बसंत सिंह जीना, लछमन सिंह, दीवान सिंह, नंदाबल्लभ भट्ट, मोहन चंद्र जोशी, हेमा पांडे समेत छाना, ढौरा, घुरसों, दमुवाकनौला, कुटगोली, सिराड़, पिछौनी, बल्टा, रीठाखान, पंचगांव, छाना, टाना, लमगड़ा, चौसली, लाट, देवली, शीतलाखेत, टाटिक, बडगल, ज्योली, कलेत, हवालबाग के लोग शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें