फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौता नदी पर पैदल पुलिया बदहाल होने से बढ़ीं किसानों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर ताड़ीखेत ब्लॉक के डुंगरा, जाला के ग्रामीणों को पैदल पुलिया की बदहाली परेशान कर रही है। सिरौता नदी पर वर्षों पूर्व बनाई गई पुलिया बदहाल है जिससे यह पुलिया आवागमन के लिए बाधक बनी हुई है। ग्रामीण प्रतिदिन नदी पार कर सब्जी को मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं। बरसात में दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से इस पुलिया की मरम्मत करने की मांग की जा चुुकी है लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

डुंगरा, जाला सहित तमाम गांवों में सब्जियों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है। ग्रामीण इन सब्जियों को पैदल पुलिया के माध्यम से बाजार पहुंचाते हैं। किसानों की सुविधा के लिए 1992-93 में सिरौता नदी पर पैदल पुलिया का निर्माण किया। ग्रामीणों ने बताया कि तब से पुलिया की मरम्मत नहीं हो सकी है। अब यह पुलिया जगह-जगह से टूट गई है। ग्रामीण नदी पार कर आवागमन कर रहे हैं। बरसात के मौसम में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। सिरौता नदी उफान पर रहती है जिस कारण ग्रामीण आर पार भी नहीं जा पाते। डुंगरा निवासी किशन सिंह ढौंडियाल और अमर सिंह ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से पुलिया की मरम्मत करने की मांग उठाई गई लेकिन आज तक इसे ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पुल की दशा जल्द सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें