फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्कूल और अस्पतालों में लगेंगे ऊर्जा दक्ष पंखे

Thu, 18 May 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बिजली की खपत कम करने के लिए उरेडा स्कूल और अस्पतालों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा दक्ष
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली की खपत कम करने के लिए उरेडा स्कूल और अस्पतालों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा दक्ष पंखे लगाएगा। पहले चरण में नगरपालिका, विभिन्न अस्पतालों, स्कूलों में 183 ऊर्जा दक्ष पंखे लगाए जाएंगे। विभाग का दावा है कि इन पंखों से 50 प्रतिशत तक बिजली खपत कम होगी।
विज्ञापन




गर्मी बढ़ते ही सरकारी कार्यालयों और घरों में पंखे का उपयोग बढ़ते ही बिजली की खपत भी बढ़ती है। ऐसे में उरेडा ने बिजली खपत कम करने की कवायद शुरू कर दी है। उरेडा के मुताबिक ऊर्जा दक्ष पंखे आम पंखों की अपेक्षा 50 प्रतिशत से अधिक बिजली की खपत कर करेंगे।

निदेशालय स्तर पर यह निर्णय होने पर पिछले दिनों इन पंखों को स्थापित करने के लिए स्कूल, अस्पतालों और सरकारी संस्थानों का सर्वे किया गया था। पहले चरण में जिले में सरकारी संस्थानों में 183 ऊर्जा दक्ष पंखे लगाने का निर्णय लिया गया है। विभाग के मुताबिक पूरे दिन आम पंखा संचालित होने से 80 वाट की बिजली खर्च होती है जबकि ऊर्जा दक्ष पंखे में महज 26 वाट बिजली की ही खपत होगी। उरेडा सभी संस्थानों में निशुल्क ऊर्जा दक्ष पंखे स्थापित करेगा।
विज्ञापन



2600 रुपये है एक पंखे की कीमत



अल्मोड़ा। उरेडा के मुताबिक एक ऊर्जा दक्ष पंखे की कीमत 2,600 रुपये है जिसकी खरीद निदेशालय स्तर पर हुई है। अल्मोड़ा में उरेडा को ऊर्जा दक्ष पंखे मिल चुके हैं जिन्हें लगाने का काम शुरू हो चुका है।


यहां लगेंगे ऊर्जा दक्ष पंखे

अल्मोड़ा। उरेडा ने नगरपालिका में 11 पंखे, सीएचसी धौलादेवी, पीएचसी सोमेश्वर, ताकुला में 10 पंखे, लमगड़ा के ठाट गांव में चार पंखे लगाए हैं। जल्द ही जीआईसी अल्मोड़ा, देवायल सल्ट, सलौज, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, मासी, नागरखान, लमगड़ा, चौखुुटिया, भिकियासैंण, भलानी, नौगांव रिठागाड़ विद्यालयों में भी ऊर्जा दक्ष पंखे लगाए जाएंगे।


जिले में बिजली की खपत कम करने के उर्जा दक्ष पंखे लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में चयनित संस्थानों में पंखे लगाने का काम चल रहा है। - मनोज कुमार बजेठा, परियोजना अधिकारी, उरेडा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें