मरचूला- धूमाकोट सड़क से पेड़ हटाती पुलिस टीम।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सल्ट थाना क्षेत्र के मरचूला- धूमाकोट सड़क मार्ग पर मरचूला से करीब तीन किलोमीटर आगे आमूचौड़ के पास रविवार दोपहर एक पेड़ के बीच सड़क में गिर जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने सल्ट थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आपदा उपकरणों की मदद से पेड़ काटकर उसे जेसीबी की मदद से हटाया।