फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ सचिव की फेसबुक पर बना दी गई फर्जी आईडी 

Sat, 09 Dec 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी स्व. जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ सचिव ने फेसबुक पर उनकी फर्जी आईडी बनाकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि यदि शीघ्र मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो छात्रसंघ वृहद आंदोलन शुरू कर देगा। 
विज्ञापन


छात्रसंघ सचिव मोहित अधिकारी ने बताया कि किसी ने फेसबुक पर एक माह पहले उनके नाम से फर्जी आईडी बनवा दी। महिलाओं को भद्दे मैसेज किए गए, उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई। आठ नवंबर को उन्हें इस बात का पता चला। उन्होंने इसके बाद अपने फेसबुक पर सार्वजनिक पोस्ट भी डाल दी और लोगों से अपील भी की कि इस फर्जी आईडी पर विश्वास न किया जाए।

इसके बाद मामला शांत हो गया। उन्होंने बताया कि अब आठ दिसंबर को एक लड़की ने उनकी फर्जी आईडी को सार्वजनिक कर दिया, जिसमें लड़कियों के बारे में बेहुदा मैसेज डाले गए हैं। इससे उनकी और छात्रसंघ की बदनामी हो रही है। उन्होंने शनिवार को कोतवाली में मामले की प्राथमिकी दी है, शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें