फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दूर होगी फैकल्टी की कमी

Sun, 03 May 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में नई फैकल्टी की तैनाती के लिए सात मई को कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू होगा। नई नियुक्ति के बाद कुछ हद तक फैकल्टी की कमी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 178 पद स्वीकृत है। जिसके सापेक्ष 114 पद रिक्त हैं। बीते माह दो अप्रैल को प्रोफेसर के नौ, एसोसिएट प्रोफेसर 40 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 27 कुल 76 पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए कॉलेज में साक्षात्कार हुए थे। जिसमें सिर्फ तीन अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। अब कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 73 पदों पर अनुबंध के आधार पर फैकल्टी की नियुक्ति के लिए फिर से विज्ञप्ति निकाली है। प्रोफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के 40 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 कुल 73 पदों के लिए सात मई को सुबह दस बजे से कॉलेज के प्रधान कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू होगा। इससे कुछ हद तक फैकल्टी की कमी दूर होने की उम्मीद है।

कोट

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 73 पदों पर नियुक्ति के लिए सात मई को कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें