फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आज जागेश्वर जाने के लिए तय करना पड़ेगा 15 किमी का अतिरिक्त फेर

Sun, 08 Oct 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम के दौरे को लेकर सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया है। सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। इस कारण रूट डायवर्जन भी हो रहा है। रविवार को जागेश्वर जाने के लिए लोगों को 15 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण हो रहा है और इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए आरतोला-जागेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य चल रहा है। रविवार को भी काम जारी रहेगा। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पर्यटकों और लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए रविवार को रूट डायवर्ट किया गया है। लोग पनुवानौला तिराहे से शौकियाथल-कोटेश्वर निर्माणाधीन मोटर मार्ग से जागेश्वर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित मार्ग पर बड़े छोटे सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।



कमिश्नर ने जागेश्वर में लिया तैयारियों का जायजा

अल्मोड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जागेश्वर पहुंचकर दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें