फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर जताया असंतोष

Sat, 26 Sep 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना का औचक निरीक्षण किया। आपदा अलर्ट के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने गहरा असंतोष व्यक्त किया। एडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण लेने तथा स्पष्टीकरण की अनुमति और मंतव्य के बिना उनका वेतन आहरण न करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भौतिक स्थिति ठीक पाई गई और प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस केंद्र का कायाकल्प योजना के तहत जिले में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है। हालांकि उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन व्यवस्था की जांच के दौरान एक आईएलआर वैक्सीन मशीन बंद मिली और स्टॉक पंजिका भी अधूरी थी। एडीएम ने मशीन को तुरंत ठीक कराने, पात्र बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने और सभी कमियों को सुधार कर 15 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें