फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने फर्स्ट एड देने के तरीके बताए

विज्ञापन
राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में हुई गोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड साइंस, एजूकेशन एंड रिसर्च सेंटर उत्तराखंड (यूसर्क) और गौतम फाउंडेशन की ओर से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आयोजित कार्यशाला में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ने अथवा आग से जलने आदि पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में पहुंचे प्रशिक्षक योगेश पंत ने फर्स्ट एड के बारे में जानकारी देने के साथ ही रोगों के लक्षण आदि के बारे भी बताया। उन्होंने जलने, बेहोश हो जाने और नाक से खून निकलने आदि स्थितियों में कई महत्वपूर्ण फर्स्ट एड की जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने खास तौर पर हृदयाघात की स्थिति में व्यक्ति को क्या उपचार दिया जाए, इस बारे में भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम को पर्यावरणविद् और वरिष्ठ सलाहकार केके पांडे और कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मोती प्रसाद साहू, शंकर दत्त भट्ट, डा. कपिल नयाल, नवनीत पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन डा. कपिल नयाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें