फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीटीकेआईटी में सेमीकंडक्टर तकनीक और साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान

Wed, 07 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटीकेआईटी) में आयोजित आईईईई एसएससीएस इंस्पायर व्यावसायिक प्रशिक्षण व सेमीकंडक्टर समर स्कूल-2026 के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने सेमीकंडक्टर तकनीक, साइबर सुरक्षा, वीएलएसआई अभिकल्पना और नैनोस्तरीय उपकरणों पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

पहले तकनीकी सत्र में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वुमेन की डॉ. भावना नरवाल ने इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों में साइबर हमलों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने हार्डवेयर स्तर पर होने वाले हमलों और डिजिटल ट्विन तकनीक की उपयोगिता बताई। दूसरे सत्र में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज के डॉ. कविंद्र कांडपाल ने कम-शक्ति वीएलएसआई अभिकल्पना और सेमीकंडक्टर उद्योग की नई दिशाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बीटीकेआईटी के डॉ. वरुण काकर ने नैनो स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में स्व-तापन प्रभाव और उससे जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी। तकनीकी सत्रों में विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। समर स्कूल नौ अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें