फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर आप ने लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी ने जिले में बदहाल सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में स्कूलों की स्थिति पर प्रदर्शनी लगाई। पार्टी ने आम जनता से भी अपने क्षेत्रों के स्कूलों की फोटो भेजने की अपील की थी, जिसमें जनता ने भी अपने घरों के निकट के बदहाल सरकारी स्कूलों की फोटो भेजी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड सरकार के कुछ नेताओं से शिक्षा और स्कूलों की स्थिति पर सवाल किए थे। राज्य के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड के स्कूलों को सर्वश्रेष्ठ बताया था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने स्कूलों की सही दशा का पता लगाने के लिए सेल्फी विद स्कूल अभियान चलाया। जिसमें स्कूलों की खस्ताहाल व्यवस्थाएं सामने आई हैं।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि प्रदेश की सभी सरकारें 20 साल में शिक्षा के स्तर और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में असफल रही हैं। वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद सिह बिष्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की घटती संख्या पर सवाल उठाए। कहा कि जब दिल्ली की सरकार पांच साल में सरकारी स्कूलों की काया पलट कर सकती है, तो हमारे राज्य के स्कूलों को ठीक क्यों नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर मनोज गुप्ता, आशीष जोशी, आंनद सिंह बिष्ट, एनएल शाह, अखिलेश टम्टा, दया किशन कांडपाल, दीप चंद्र लोहनी, खलील अहमद, भुवन जोशी, नलिन लोहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें