फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेस्ट ऑफ थ्री के रोमांचक मुकाबलl मोनू के नाम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अपना हुनर दिखाया। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले का पहला एकल मैच सचिन कुमार और मुन्ना कुमार के बीच खेला गया। इससे सचिन ने 27-19 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल का एकल मैच दानिश अंसारी और मोनू कुमार के बीच हुआ। इस कांटे के मुकाबले में मोनू ने बेस्ट ऑफ थ्री मैच का पहले मैच 29-27 के अंतर से अपना नाम किया। फईम अहमद, प्रमोद कुमार, फिरोज अंसारी मैच के निर्णायक जबकि मनिक पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, अमित वर्मा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, गोपाल पांडे, सुमित पांडे, प्रदीप वर्मा, पवन साह, विजय चौहान सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें