फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे विवि में फाॅर्म नहीं भरे जाने के कारण परीक्षाएं स्थगित

Fri, 27 Nov 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसजे विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक पहले, तीसरे, पांचवें और स्नातकोत्तर पहले, तीसरे सेमेस्टर के 4500 छात्र-छात्राओं ने निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म नहीं भरा तो विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक दिसंबर से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। हालात ये हैं कि परिसर और महाविद्यालयों की ओर से भी 26000 के सापेक्ष महज 17 हजार फार्म प्रमाणित किए गए है। इस लापरवाही का खामियाजा अब सैकड़ों छात्र-छात्राओं का चुकाना होगा।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक पहले, तीसरे, पांचवें और स्नातकोत्तर पहले, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होनी थी। इन सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 30500 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया लेकिन पंजीकरण के सापेक्ष महज 26000 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा के लिए आवेदन किया। हैरानी की बात है कि परिसर और महाविद्यालयों की ओर से इनमें से महज 17 हजार फार्म ही प्रमाणित किए गए है। निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म नहीं भरने और फार्म प्रमाणित नहीं होने से अब इन सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा ही स्थगित हो गई। विवि प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान स्थिति को देखते ही निर्धारित तिथियों में अब परीक्षाएं करवाना संभव नहीं है। इस कारण एक दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं का रद्द किया जा रहा है। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की जाएंगी। ऐसे में अब परीक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

500 रुपये चुकाना होगा विलंब शुल्क

स्नातक तीसरे, पांचवें और स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिए चार दिसंबर तक का अंतिम अवसर दिया गया है लेकिन अब उन्हें परीक्षा फार्म भरने के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। तभी विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को राहत
स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेेमेस्टर के विद्यार्थियों को चार दिसंबर तक परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होगा। पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी बगैर विलंब शुल्क चुकाए परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
कोट
स्नातक तीसरे, पांचवें और स्नातकोत्तर तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों से परीक्षा फार्म भरने के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी चार दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थियों से अपील है कि तय तिथि तक परीक्षा फार्म भर लें।
विज्ञापन


- प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें