रानीखेत पीजी कालेज में मुविवि के अध्ययन केंद्र में बैठक लेते कुलपति। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के अध्ययन केंद्र में कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। कुलपति प्रो. नेगी ने अध्ययन केंद्र में परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को परखा और कोविड नियमावली के पालन की दिशा में उठा जा रहे प्रयासों को भी देखा। कहा कि केंद्र ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं। केंद्र समन्वयक डॉ. जेएस रावत और प्राध्यापकों के साथ उन्होंने बैठक कर तमाम निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को परीक्षाएं संपन्न होने के बाद परिणाम भी शीघ्र घोषित हो जाएंगे। इससे स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को 15 नवंबर तक पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेने का मौका मिल सकेगा।