द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं कोविड नियमों के अनुसार चल रही हैं। महाविद्यालय परीक्षा और प्रवेश समिति की बैठक में प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रवेश संबंधी निर्णय के क्रम में प्रथम वर्ष में ऑनलाइन पंजीकरण से वंचित विद्यार्थी प्रवेश के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रवेश आवेदन पत्र 10 अक्तूबर से संबंधित संकाय की प्रवेश समिति से प्राप्त करने होंगे। प्रवेश आवेदन के साथ विद्यार्थियों को अपेक्षित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न करनी होगी।