अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के बीएससी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 और 14 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. बलवंत कुमार ने यह जानकारी दी, जबकि बीएससी छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 से 24 अक्तूबर और 26 से 28 अक्तूबर तक होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार जोशी ने बताया है कि परीक्षार्थियों के बैच की सूचना 20 अक्तूबर को नोटिस पर चस्पा कर दी जाएगी।