रानीखेत एमएच अस्पताल में ईसीएचएस की नई सुविधाओं का उद्घाटन करतीं यामिनी राठौर।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत सैन्य चिकित्सालय(एमएच) में अब ईसीएचएस की तरफ से पूर्व सैनिकों को सुविधाएं मिल जाएंगी। सुविधाओं से युक्त नई प्रणाली का उद्घाटन केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठोर की पत्नी यामिनी राठोर ने किया। उन्होंने कहा कि अब पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की सुविधाओं के लिए इधर, उधर नहीं भटकना पड़ेगा। केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठोर ने कहा कि दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
बता दें कि ईसीएचएस सुविधाओं के पूर्व सैनिकों को परेशानी हो रही थी। एमएच की तरफ से सारी सुविधाएं अब एक छत के नीचे कर दी हैं। सीओ एमएच कर्नल वीपी माथुर ने आगे भी सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब भी किसी पूर्व सैनिक रोगी को किसी भी तरह की दिक्कत हो तो वह उनसे सीधे मुलाकात कर सकता है।
इस अवसर पर 99 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर विजय काला, एडम कमांडेंट एसएस कराढ़े, ईसीएचएस के एसओ कर्नल विपुल सेगन, मेजर राजेश दलाल सहित अनेक सैन्य अधिकारी सैन्य चिकित्सक, पूर्व कर्नल सेम्युल, कर्नल जीएस बिष्ट के अलावा अनेक सैन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें कि नई प्रणाली लागू होने के बाद दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीज पूर्व सैनिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पर्ची काटने, चेकअप कराने, दवा वितरण, एक्सरे और टेस्ट के लिए रोगियों को इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा।