फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सैनिकों को फिर मिलेगा देश सेवा का मौका

Wed, 16 Jul 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का मौका मिलेगा। एक अगस्त से उनकी डीएससी में भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 31 अगस्त 2023 से 31 जुलाई 2025 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 अगस्त 2020 से 31 जुलाई 2025 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है। संवाद
ये रहेगा कार्यक्रम
- 31 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।
- पहली अगस्त को सुबह 6:00 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी।

यह लाने होंगे दस्तावेज
-डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाणपत्र, एक्स टीए पर्सनेल, एटीसी प्रमाणपत्र, अवतीर्ण प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें