रानीखेत में पूर्व सैनिकों ने जताया रोष
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश नहीं थम रहा है। नागरिकों ने पूर्व सैनिक लीग के बैनर तले बाजार में आतंकवाद विरोधी रैली निकाली। इस दौरान पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद की पट्टिकाएं थामी हुईं थीं। केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई। बाद में गांधी चौक पर सभा हुई।
पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में रैली विजय चौक से शुरू होकर यहां केमू स्टेशन पहुंची। इस दौरान लीग के महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट, कैप्टन जेसी पांडे, कर्नल जीजी गोस्वामी, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, कर्नल टीसी पांडेय, एलडी त्रिपाठी, सुबेदार ध्यान सिंह, गीता बिष्ट, कमला रावत, रमा भंडारी, सूमे हरी सिंह नेगी, मोहन सिंह, रेवाधर, ध्यान सिंह, गुमान सिंह, होशियार सिंह, जानकी देवी, बीना भंडारी, ज्योति शाह मिश्रा, लक्ष्मण सिंह नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।