फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में सेना के 17 जवानों के शहीद होने से पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा और सोमवार को वह सड़कों में उतर आए। पूर्व सैनिकों ने चौघानपाटा में पाकिस्तान का पुतला फूंका और नगर में जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी सेना पर आतंकी हमले की निंदा की है।
विज्ञापन


चौघानपाटा से निकला जुलूस मालरोड, मिलन चौक होते हुए आर्मी गेट में संपन्न हुआ। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने चौघानपाटा में पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सेना पर आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के चारों पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सो रहे भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर कायरता का परिचय दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उन्हें अनुमति दी तो वह भी बार्डर में दुश्मनों से लड़ने को तैयार हैं। आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। 

जुलूस और पुतला फूंकने वालों में लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, उपाध्यक्ष केशव पांडे, उप सचिव आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, संरक्षक किशोर जोशी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, कमांडर एचएस सांगा, कर्नल जेसी लोहनी, कैप्टन आरसी पंत, शशिशेखर जोशी, जीवन वर्मा, गोविंद वर्मा, पूरन ऐरी, नंदन कनवाल, पूर्व सचिव ललित भट्ट, चंदन पवार, पीएस सांगा, कुंदन कनवाल, दीपक कुमार, आनंद बिष्ट, एसएस बिष्ट, आशीष वर्मा, जेएस बिष्ट, गोविंद सिंह, एनएस कनवाल, उम्मेद सिंह, विशन सिंह, प्रकाश बोरा आदि शामिल थे। इधर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी सेना पर आतंकी हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें