रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी क्षेत्र के आंतरिक मोटर मार्गों की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में भारी नाराजगी है। लंबे समय से सड़क सुधार की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पूर्व सभासद संजय पंत व एकल सभासद मोहन नेगी ने कुमाऊं रेजिमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सेना के अधीन आने वाली आर्मी कैंटीन से लेकर फायर स्टेशन और कुमपुर बाजार तक की सड़क बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहन चालकों के आए दिन हादसों का शिकार होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। चार विद्यालयों को जोड़ने वाली रानीझील मार्ग भी लंबे समय से खराब हालत में है।