फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Fri, 27 Jul 2018 12:03 AM IST
उजाला ब्यूरो चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जीआईसी कलरों में शौर्य दिवस के मौके पर पूर्व सैनिक, प्रधनाचार्य व शिक्षकगण आदि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीआईसी कलरों में कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीन भूतपूर्व सैनकों को सम्मानित किया गया। इस मौके कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की आन, बान और शान की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों की शहादत हमेशा याद रहेगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व सैनिक रामसिंह नेगी, खीमानंद कांडपाल, खीमसिंह बिष्ट आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। इस मौके पर सैनिकों ने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने की। प्रवक्ता भूपाल सिंह नेगी, दलजीत सिंह पंवार, पानदेव पाठक आदि ने विचार रखे। संचालन हरीश मठपाल ने किया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें