फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन पानी सब सून : पेयजल के लिए सूरी गांव में रतजगा कर रहे लोग

Mon, 23 Jun 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सूरी गांव में पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग।  स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित सूरी गांव में जल संकट गहरा गया है। पानी के लिए लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। लोग एक किमी दूर नौले से पानी ढो रहे हैं। भीड़ होने से यहां भी पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग दो से चार किमी दूर अन्य गांवों के नौलों से पानी ढोने को मजबूर है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही सूरी गांव में जल संकट बढ़ गया है। पेयजल योजना में जलापूर्ति बाधित है। इससे 250 से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण गांव से एक किमी दूर नौले से पानी ढो रहे हैं। एकमात्र नौले में लोगों की काफी भीड़ रहती है।
ऐसे में लोगों को पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। रात में नौले पर पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कई बार यहां भी पर्याप्त पानी नहीं मिलता है तो फिर मजबूरी में दो किमी दूर अन्य गांव बाराकोट और चार किमी दूर जमाड़ के नौलों से पानी लाते हैं। इससे ग्रामीणों की पूरी दिनचर्या खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें