फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माट वन पंचायत में लगाए चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे

विज्ञापन
कसारदेवी के माट वन पंचायत में पौधारोपण करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से कसारदेवी के माट वन पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काफल, मेहल, पदम, बांज, फल्यांट, उतीस, काफल, बांज के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरियाने ग्रीन हिल्स संस्था के प्रयासों को सराहा और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में एक पौधा अवश्य लगाए।
पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल स्रोतों को भी पुनर्जीवित किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत माट के ग्रामीणों के अनुरोध पर उन्होंने वन पंचायत क्षेत्र में तारबाड़ लगाने का आश्वासन दिया।
पौधरोपण में सिविल सोयम के डीएफओ खुशहाल सिंह रावत, ग्रीन हिल्स संस्था की आशा डिसूजा, वसुधा पंत, यूसुफ तिवारी, भूपेंद्र वल्दिया, सरपंच माट जीवन सिंह मेहरा, वन क्षेत्राधिकारी दिनकर जोशी, संचिता वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, निरीक्षक एसडीआरएफ नरेंद्र आर्या, जेएस मेहता, एमएमए जिला पंचायत राजेंद्र सिंह कठैत, विद्या कर्नाटक, एमसी जोशी के अलावा जीजीआईसी, महर्षि विद्या मंदिर, होली एंजिल के छात्र-छात्राओं, एसडीआरएफ के जवानों आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें