रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन इंटरमीडिएट के 42 तथा हाईस्कूल के 48 परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मूल्यांकन कार्य के दौरान पहले दिन इंटर और हाईस्कूल स्तर पर करीब 60-60 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उपनियंत्रक हेमंत कुमार अग्रवाल ने परीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी सावधानी और निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान सहायक नियंत्रक नितिन बर्ग और कंचन पांडेय भी मौजूद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मूल्यांकन कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। मौके पर शिवराज सिंह बिष्ट और प्रेक्षक देवेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-