प्रशिक्षण में मौजूद प्रशिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत मिशन इंटर कालेज में उत्तराखंड बोर्ड की हाइस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य उप नियंत्रक सुनील मसीह ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया। यहां हाइस्कूल के नौ विषयों की 23869 और इंटरमीडिएट के 16 विषयों की 37946 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
रानीखेत क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मिशन इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य यहां 15 अप्रैल तक चलेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य उप नियंत्रक सुनील मसीह ने परीक्षकों की बैठक ली और उन्हें मूल्यांकन कार्य के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यहां इंटर मीडिएट में 102 में से 78 परीक्षक, 10 उप प्रधान परीक्षक, 20 में से 15 अंकेक्षक पहुंच गए हैं, जबकि हाइस्कूल में 56 में से 38 परीक्षक पहुंचे हैं, पांच उप प्रधान परीक्षक और सात अंकेक्षक भी पहुंच चुके हैं। प्रधानाचार्य पूर्ण चंद्र शुक्ल पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।