इथोपिया के कृषि मंत्रालय के 12 सदस्यों के दल ने दो दिनी यात्रा के तहत आजीविका परियोजना अल्मोड़ा के ग्रामों का भ्रमण कर संपादित कार्यों का अवलोकन किया। बल्टा में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने दल को परियोजना द्वारा संपादित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
प्रैग्मैटिक्स संस्थान के प्रबंधक डा. दुष्यंत बादल ने बताया कि आजीविका परियोजना पिछले कुछ सालों से आजीविका संवर्धन, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए समूह संगठनों के माध्यम से काम कर रही है।
इससे प्रभावित होकर इथोपिया देश आजीविका परियोजना से सीखने के लिए प्रयासरत है। परियोजना के तहत किए गए कार्यों को सदस्यों को दिखाया गया और क्षेत्र का निरीक्षण करवाया गया। परियोजना के सहायक प्रबंधक गिरीश तिवारी, गीता जोशी ने परियोजना के विषय में जानकारी दी।
प्रैग्मैटिक्स संस्थान के डा. दुष्यंत बादल और ब्लड बैंक सहायक एजे जेम्स ने आजीविका परियोजना द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। परियोजना के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक डा. एचबी पंत ने परियोजना द्वारा संपादित गतिविधियों की जानकारी दी। ब्यूरो