सोमेश्वर में भाजपा की कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर यहां भाजपा सोमेश्वर मंडल ने कार्यशाला आयोजित की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि इस अवधि में देश में युगांतरकारी परिवर्तन हुए हैं।
कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम् गीत के साथ हुआ। प्रमुख वक्ता आनंद डंगवाल और कृपाल नयाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिये गए।
उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक प्रतिबंध समेत कई निर्णयों और योजनाओं का उल्लेख किया। इस कार्यशाला का संचालन महामंत्री कृष्ण भंडारी व धर्मेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। वहा, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ललित दोसाद, पुष्कर मेहता, नरेंद्र मोहन नयाल, अंजलि जोशी व कैलाश बोरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद