अल्मोड़ा। नगर के सेलाखोला वार्ड में हुए कार्यक्रम में वार्ड के कोरोना वारियर पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पर्यावरण मित्रों द्वारा कोरोना महामारी के दौर में नगर को संक्रमण से बचाने में किए जा रहे कार्यों को सराहा। इस मौके पर अध्यक्ष जोशी और सभासद दीपा साह ने वार्ड के सभी पर्यावरण मित्रों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, वकुल साह, दीपक साह, परितोष जोशी, विनोद वैष्णव आदि मौजूद थे।