फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता ने पर्यावरण मित्र से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुकान बंद करते समय सड़ी-गली सब्जी से कूड़ा फैलाने पर दुकान स्वामी और पर्यावरण मित्र की बहस हो गई। पर्यावरण मित्र के नाराजगी जताने पर दुकान स्वामी ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल पर्यावरण मित्र का जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार किया गया। मामले के तूल पकड़ने पर नगर पालिका ईओ श्याम सुंदर प्रसाद समेत सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार कोतवाली पहुंचे। पर्यावरण मित्रों ने सब्जी व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की शाम बाजार बंद करते समय नगर के मिलन चौक में एक सब्जी व्यापारी दुकान बंद कर रहा था। बताया जा रहा है कि पर्यावरण मित्र महेंद्र कुमार ने दुकान बंद करते वक्त सब्जी विक्रेता से दुकान के समीप सड़ी-गली सब्जी को नाली में न फेंकने की बात कही। जिस पर दोनों की बहस हो गई। आरोप है कि सब्जी विक्रेता ने पर्यावरण मित्र के साथ मारपीट कर दी। उसके सिर में चोट आई। पर्यावरण मित्र का जिला अस्पताल में उपचार किया गया, इस दौरान पर्यावरण मित्र पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां नगर पालिका ईओ समेत सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार भी पहुंचे। उन्होंने सब्जी विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश महामंत्री पवार ने मामले की कड़ी निंदा की। कहा कि कोरोना काल में पर्यावरण मित्र संक्रमण के खतरे के बीच पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। एसआई अंबी राम ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें