फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता: सीएम

विज्ञापन
अल्मोड़ा में कोसी पुनर्जनन अभियान ई-न्यूज लैटर का विमोचन करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान को लेकर आयोजित ई-वर्चुवल सम्मेलन-2020 में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना प्राथमिकता रही है। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान पानी की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सार्थक पहल है। इस दौरान अल्मोड़ा में कोसी पुनर्जनन अभियान ई-न्यूज लैटर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने विभिन्न सहयोगी संस्थाओं और आम जनमानस को साथ लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाया है, जो सराहनीय पहल है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने कहा कि जल संरक्षण हमारी एक महत्वपूर्ण योजना का अंग है। पानी के संकट को देखते हुए अभी से ही ठोस योजना बनाकर कार्य करना होगा। छोटी-छोटी नदियों को रिचार्ज कर जल संरक्षण में अहम योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कोसी नदी पुनर्जनन अभियान की सराहना कर इसे राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट के तौर पर आगे बढ़ाने की बात कही।
अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सतत जल प्रबंधन एवं संरक्षण को लेकर कोसी नदी पुनर्जनन अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा जिला प्रशासन, नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से यह अभियान सफल हो सका है। कोसी नदी जलागम क्षेत्र में किए गए कार्यों और जल संरक्षण, संवर्द्धन को लेकर जीबी पंत संस्थान के माध्यम से किए गए शोध कार्यों के बारे में भी बताया। वर्चुअल समिट में भारत में इजरायल के उच्चायुक्त रॉन मलका, डेनमार्क के फ्रैडी स्वान, हंगरी पीटर कोवेक ने जल संरक्षण और नदी पुनर्जनन अभियान के लिए अपने देशों की ओर से तकनीकी और अन्य अन्य सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके देशों ने जल प्रबंधन में कई बेहतर कार्य किए है, जिससे वहां पर जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

सम्मेलन में अपर सचिव केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय जी. अशोक कुमार, जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल, एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत, सीडीओ मनुज गोयल ने प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर डीएफओ महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे, डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे, डीडीओ केके पंत, ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव वसुधा पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जीआईएस की नेहा रानी, कोसी सेल के शिवेंद्र प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें