उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले
यहां भी इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। चौथे दिन भी यहां
लोनिवि के निरीक्षण भवन में अभियंताओं ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप
लगाया। कहा कि जब तक उनकी 18 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन
जारी रहेगा।
इस अवसर पर इंजीनियर केके पांड, केएस बिष्ट, बीसी
कांडपाल, एमएस खंपा, नफीस अहमद, हरिमोहन जोशी, पूरन लाल, बीसी आर्य, एनएस
रावत, एनसी मुनगली, रमेश जोशी, टीसी दुर्गापाल, चेतन भट्ट, लक्ष्मीकांत
शर्मा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष गोपाल गिरि गोस्वामी ने और
संचालन इंजीनियर आलोक कुमार ने किया।