फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अभियंताओं ने मांगी पुरानी पेंशन

Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एडीएम सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन देते अभियंता। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली और 10, 16 और 26 वर्ष में एसीपी का लाभ देने की मांग की। उन्होंने एडीएम सीएस मर्तोलिया के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियंताओं ने बैठक कर कहा कि वे लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसे गंभीरता से न लेकर उनके हितों की अनदेखी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके बाद अभियंताओं ने एडीएम सीएस मर्तोलिया के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोधन सिंह मनराल और संचालन जिला सचिव प्रफुल्ल कुमार जोशी ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, बीसी कांडपाल, भावना पंत, उमेश लाल शाह, पीसी पंत, अशोक, प्रशांत पंत, दीपक मटियाली, सुमन बिष्ट, रवि दानी, ललिता पनेरू, पूजा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें