फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांगों को लेकर फार्मासिस्ट ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Apr 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने पुरानी पेंशन बहाली पेशेंट केयर भत्ते सहित अन्य मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर में चिकित्सा सचिव और अल्मोड़ा में स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के डिप्लोमा फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय में जुटे और संवर्ग पुनर्गठन, सेवा नियमावली में संसोधन, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, पेशेंट केयर भत्ते की मांग करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से अपनी इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
इस दौरान फार्मासिस्ट ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुईं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी जोशी, जीएल कोरंगा, जिला मंत्री रजनीश जोशी, गोकुल मेहता, बीबी जोशी, भगवती प्रसाद पांडेय, आनंद पाटनी, जीएस मनराल, विनोद कुमार धपोला, गोपाल जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, गणेश चंद्र पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागेश्वर में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। फार्मासिस्टों ने एडीएम के माध्यम से चिकित्सा सचिव को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।

डिप्लोमा फार्मासिस्टों का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। पहले चरण में फार्मासिस्टों ने बांह में काला फीता बांधकर कार्य किया था। दूसरे चरण में प्रदर्शन और ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फार्मासिस्टों के पदों में बढ़ोतरी और नए पदों का सृजन, 22 वर्षों से लंबित सेवा नियमावली में संसोधन, राज्य फार्मेसी काउंसिल के चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन, 10 साल की सेवा पूरी होने पर पहला एसीपी अनुमन्य करने, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने समेत कई मांगें उठाईं। फार्मासिस्टों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला मंत्री केवलानंद धौनी, कोषाध्यक्ष राजन प्रसाद आर्या, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद, पीसी तेवाड़ी, अनिल कुमार, प्रकाश गोस्वामी, हेमवती नंदन सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें