फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हटा अतिक्रमण

Thu, 04 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। नगर के लिंक रोड में गणेश मंदिर के निकट नाले के ऊपर डाले गए लिंटर और पिलरों को पालिका कर्मियों ने ढहा दिया। पालिका के ईओ एके वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण तोड़ने में आए खर्च की वसूली अतिक्रमणकारी से की जाएगी। इसके लिए उसे नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रात: दस बजे पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा, जेई उमेश चंद्र अवस्थी, अमीन बसंत बल्लभ पांडे पालिका कर्मियों और मजदूरों को लेकर अतिक्रमण स्थल पहुंचे। उन्होंने नाले के ऊपर डाले गए लिंटर और पिलरों को गिराने का आदेश दिया। इसके बाद श्रमिकों ने अतिक्रमण ढहा दिया।

 ईओ ने बताया कि तल्ला जोशीखोला निवासी रमेश चंद्र बिष्टानिया पुत्र पानदेव ने आवास बनाने के लिए पत्रावली पालिका कार्यालय में जमा करवाई थी। आवेदक ने नाले से चार फीट दूरी पर निर्माण करने का मानचित्र लगाया है। पालिका ने इस आवेदन को अभी मंजूरी नहीं दी है, लेकिन आवेदक ने पहले ही काम शुरू कर नाले के ऊपर लिंटर डाल दिया।
विज्ञापन


नाले के ऊपर डाले गए लिंटर और पिलरों का कर्मचारी और श्रमिक लगा कर ढहा दिया गया है। अतिक्रमण हटाने में आए खर्च की वसूली अतिक्रमणकर्ता से की जाएगी। ईओ ने कहा कि पालिका क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी शिकायत मिलने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें