फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू

Wed, 27 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। गत दिवस प्रशासन, पालिका और व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक बाजार में 12 फीट तक सीमा निर्धारण का काम पालिका ने शुरू कर दिया है। इस दूरी तक दुकानों के आगे ने तो सामान फैलाया जाएगा और न ही फड़ लगाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


अतिक्रमण के चलते शहर की मुख्य पटाल बाजार सिकुड़ती जा रही है। इससे खरीददारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को काफी दिक्ततें होती हैं। अतिक्रमण के चलते फायर वाहन को भी निकलने में असुविधा और काफी समय लगता है। जनवरी महीने में प्रशासन और पालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। कुछ महीनों बाद ही फिर से बाजार में फड़ लगने लगे थे। गत दिवस पालिका में हुई बैठक में 12 फीट की दूरी तक फड़ और सामान हटाने का निर्णय हुआ।

पालिका के कर्मचारियों ने आज नगर के विभिन्न बाजारों में 12 फीट की दूरी तक सीमांकन किया। पालिका की टीम के पहुंचने के बाद कई लोगों ने अपनी दुकानों का समान स्वयं हटाया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि बाजार में सीमांकन कराया जा रहा है। इसके बाद दूरी निर्धारण करने के लिए बाजार में लाइन डाली जाएगी। इसका उल्लंघन कर सामान फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें