फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया 

Mon, 20 May 2019 11:31 PM IST
दीपक नेगी भिकियासैंण/भतरौंजखान/स्याल्दे/ मोलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
भिकियासैंण में सफाई करते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वृहद स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत  भिकियासैंण, भतरौंजखान, स्याल्दे, देघाट सहित कई कस्बों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जीआईसी भिकियासैंण में अभियान का शुभारंभ एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की।
विज्ञापन


 इस कार्यक्रम के तहत जीआईसी, शिशु मंदिर, सनराइज कान्वेंट स्कूल, गॉड ग्रेस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत के बडियाली, खड़ी बाजार, किनारी बाजार, सदर बाजार में सफाई की। इस मौके पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, ईओ प्रदीप कुमार ओझा, नोडल अधिकारी हिमांशु नौगाई, महिपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। 

देघाट में  तहसील, ब्लाक कार्यालय के कर्मचारियों, व्यापारियों, आर्य इंटर कालेज देघाट विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने देवी मंदिर परिसर, क्रीड़ा मैदान देघाट, शहीद स्मारक देघाट, पटवारी चौकी, आजाद मार्केट, स्टेशन बाजार में सफाई की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी नीरज भट्ट व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, मुकेश बंगारी, पूरन सिंह, दीवान सिंह गढ़िया, केवलानंद रिखाड़ी, ललित त्रिपाठी, इकरार अंसारी, बीसीसी नैनवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

भतरौंजखान में डिग्री कॉलेज, डीएनपी कॉलेज के विद्यार्थियोें, पुलिस समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने सड़कों और नालियों की सफाई की। यहां प्राचार्य उषा डोगरा, प्रो. अजय कुमार सक्सेना, उरोसी पांडे, थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी आदि मौजूद थे। 

स्याल्दे में  डिग्री कालेज स्याल्दे, जीआईसी व जीजीआईसी स्याल्दे के छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में सफाई की। कार्यक्रम में बीईओ आरएस वर्मा, डॉ. डीएस मर्तोलिया, डॉ. एचए खान, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या गीता रानी, व्यापार मंडल के दर्शन जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, गौरीशंकर, भुवन डंगवाल, शंकर गिरि, इंद्र सिंह पटवाल, राकेश बिष्ट, केएस किरौला आदि मौजूद थे। 

मौलेखाल में तहसीलदार सतीश बर्थवाल के नेतृत्व में मौलेखाल, जालीखान, कपराढैया आदि स्थानों पर सफाई की गई।  लोगों ने स्वच्छता के लिए शपथ भी ली।  जीआईसी बांगीधार के बच्चों  के अलावा बीडीओ खीमानंद बुडलाकोटी, लाल सिंह रावत, प्रकाश पांडे, चंद्रमोहन रावत, नवीन शर्मा, चंद्रकेतु, पंकज बिष्ट गंभीर चंद्र रमोला आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें