फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर तकुल्टी वासियों का अनशन

Fri, 02 Sep 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
तकुल्टी में दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी तकुल्टी में शिक्षकों की नियुक्ति सहित तमाम क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। भिकियासैंण की ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, भाजपा नेता डा. प्रमोद नैनवाल ने मौके पर जाकर आंदोलन को समर्थन जताया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने समस्याओं को लेकर सार्थक प्रयास करने का आश्वासन दिया। क्रमिक अनशन में गोविंद सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी और राजेंद्र सिंह नेगी बैठे। रूपानौली प्रधान चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में शासन-प्रशासन पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पिछले पांच दिनों से तकुल्टी में क्रमिक अनशन चल रहा है, लेकिन सरकारों की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।  इस अवसर पर तमाम ग्रामीण मौजूद थे। इससे पूर्व कई लोग आंदोलन के समर्थन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें