सरकारी विभागों में कार्यरत ग्रुप बी, ग्रुप सी के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा बैच राजस्व पुलिस और भूलेख सर्वेक्षण संस्थान में 30 जनवरी से शुरू होगा।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार द्वारा बनाई गई प्रशिक्षण नीति के तहत इस आवासीय प्रशिक्षण में हाल के वर्षों में नवनियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को पब्लिक सर्विस डिलीवरी (लोक सेवा वितरण), अच्छे प्रशासन (गुड गवर्नेंस) के लिए संवेदनशील बनाया जाएगा। डीएम सविन बंसल, एडीएम इला गिरी प्रशिक्षण का उद्घाटन करेंगे।
प्रशिक्षक डॉ. रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को मोटीवेशन, कम्युनिकेशन, स्किल, व्यक्तिगत प्रभावशीलता, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, शासकीय कार्य में निपुणता, कार्यालय प्रबंधन, सेवा का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता की जरूरतों, चुनौतियों, जनसमस्याओं का भी अध्ययन करेंगे। रक्तदान भी किया जाएगा। सहायक निदेशक गणेश जोशी, अरविंद पांडे, शिवराज सिंह तिलारा, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डायट प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रमेश पांडे राजन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।