फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बेमियादी हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी

विज्ञापन
गांधी पार्के अल्मोड़ा में प्रोन्नति में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी विभागों में प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। गांधी पार्क में एकत्र होकर कर्मचारियों ने धरना दिया और सभा की।
विज्ञापन

हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि पदोन्नति में आरक्षण की जरूरत नहीं है, लेकिन सरकार पदोन्नति में आरक्षण समाप्त नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था होने से जनरल और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
अध्यक्षता लोनिवि के एमएस पंवार ने और संचालन कार्यकारी जिला सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया। धरने और सभा में बीडीओ पंकज कुमार कांडपाल, टीका सिंह खोलिया, राजीव लोचन पांडे, संजय पाठक, अनुराग पांडे, संजय भोज, अमरनाथ सिंह, गोविंद बिष्ट, मोहन जोशी, कमल पालीवाल, अनुराग साह, मनोज बिष्ट, प्रताप नेगी, नरेंद्र जीना, रोहित मेलकानी, अनिल जोशी रजनीश पंत, विपिन जोशी, एलएम भट्ट, शैलेंद्र पांडे, दीपक तिवारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें