फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में जनरल ओबीसी एसोसिएशन ने जुलूस प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

विज्ञापन
रानीखेत में जुलूस निकालते हड़ताली कर्मचारी। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर रानीखेत में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने रेली और प्रदर्शन कर शक्ति दिखाई। जुलूस प्रदर्शन में कर्मचारियों के परिजन भी शामिल रहे। तहसील मुख्यालय में सभा के बाद सैकड़ों की संख्या में विभागीय कर्मचारी, बच्चे आदि एसोसिएशन के बैनर तले बाजार में उतरे। जहां से नारेबाजी के माध्यम से पूरे बाजार में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली केएमओ स्टेशन, गांधी चौक, जरूरी बाजार,द्योलीखेत, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां हाथों में स्लोगन लिए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। गांधी चौक पर सभा हुई। जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला गया।
आंदोलन को समर्थन देने के लिए छात्र संघ, महिला मंगल दल के अलावा अब प्रधान संगठन भी आगे आ गया है। तौड़ा के प्रधान मंजीत भगत ने आंदोलन को समर्थन दिया। यहां अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, महासचिव मुकुल सती के अलावा दीप तिवारी, चंद्र मोहन पंत, आनंद नेगी, हरीश सुयाल, हरीश फुलोरिया, जीवन चंद्र अधिकारी, मनोहर रावत सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें