फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: मांगों के लिए गरजे कर्मचारी, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए

Thu, 26 Feb 2026 11:30 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्कीम वर्कर व ठेका श्रमिकों के स्थायीकरण के लिए नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के सभी सेक्टरों में श्रम कानूनों को प्रभावी रूप से लागू करने समेत विभिन्न मांगों के लिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्कीम वर्कर व ठेका श्रमिकों के स्थायीकरण के लिए नीति बनाई जाए। सामान्य भर्ती पर लगी रोक हटाकर रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही चार लेबर कोड में श्रमिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

विज्ञापन


इंडियन लेबर कांफ्रेंस का आयोजन कर त्रिपक्षीय तंत्र को मजबूत किया जाए। ईपीएस -95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित लागू करने की मांग की। कहा बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत सीमा में वृद्धि की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 24 हजार, सहायिकाओं को 12 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। कहा कि 10 वर्ष से अधिक सेवा पूरी करने वाले कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त लाभ दिया जाए। वहां संगठन की प्रदेश मंत्री भगवती बिष्ट, रेनू, शशि देवी, दीपा नैनवाल, तारा फुलोरिया, गौरा कोहली, हेमा बिष्ट, जानकी, सरस्वती, दोसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें