पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कार्मिक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे तीन दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम के समर्थन में धौलादेवी ब्लॉक के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कर्मचारियों ने ‘खुद तो पेंशन लेते हो, हमको पेंशन नहीं देते हो’ के नारे लगाए।
सभा में उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर कर्मचारी आगे भी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। जागेश्वर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
धरना प्रदर्शन में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र रावत, संगठन मंत्री ललित जोशी, राधा लसपाल, दिनेश भट्ट, हरीश इमलाल, प्रकाश डार्बी, महिपाल आर्या, त्रिभुवन चौधरी, दीप चंद्र पांडे, महेश भट्ट, दिनेश जौहरी, सुनील चंद्र, जय प्रकाश, जयवीर सिंह, शंकर भाकुनी, महेश राणा, त्रिलोक राणा आदि मौजूद थे।