सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में कर्मचारियों और शिक्षकों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में पुतला दहन किया गया। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने एकजुट होकर ओपीएस बहाली के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान केशव दत्त जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, गिरीश अंतिवाड़ी, मुकेश कुमार, भावना कोठारी समेत अनेक शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।